You are currently viewing एक अच्छी किताब कैसे लिखें? (How to write a good book?)

एक अच्छी किताब कैसे लिखें? (How to write a good book?)

एक अच्छी किताब कैसे लिखें? (How to write a good book?)

एक अच्छी किताब कैसे लिखें? यह आज के समय में हर शुरुआती लेखकों का प्रश्न है। क्योंकि ज्यादातर लोग लेखक बनने की या फिर अपनी कोई किताब लिखने के बारे में सोच रहे हैं , लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि एक अच्छी किताब लिखी कैसे जाएं? क्योंकि एक अच्छी किताब लिखने के लिए आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होगा। इसका कारण यह है कि किताब लिखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है जो एक बार लिख देने के बाद या प्रकाशित हो जाने के बाद उसमें कुछ भी बदलाव करना बेहद ही मुश्किल होता है। इसीलिए कोई भी किताब लिखने से पहले उसके बारे में हमें पता कर लेना चाहिए कि किताब लिखने का तरीका क्या होता है या किताब लिखी कैसे जाती है? इसके बाद सभी पहलुओं को समझने के बाद ही आपको अपनी किताब लिखनी चाहिए।

pustak kaise likhen Sahitya Vivechna

1.किताब लिखने में रुचि– (Interested in writing a book)

एक अच्छी किताब लिखने से पहले आपको हम यह बता दें कि आपकी किताब लिखने में रुचि भी होनी चाहिए। क्योंकि कोई भी काम अगर आप बिना मन के या बिना रुचि के करते हैं तो वह कभी भी सफल नहीं होता है। और ना ही उस प्रकार किया जा सकता है जैसा उसे होना चाहिए। इसीलिए आपको किताब लिखने में अगर रुचि है तभी आप किताब लिखना शुरू कीजिए।

2.किताब लिखने के लिए शांत माहौल की आवश्यकता (Need a quiet environment to write a book)

 एक अच्छी किताब लिखने के लिए आपको एक शांत माहौल की आवश्यकता होती है। क्योंकि शांत माहौल में ही आप किसी भी घटना ,कविता ,शायरी, गजल को लिखने से पहले आप उसके बारे में अच्छे से सोच सकते हैं।क्योंकि कहानी,कविता इत्यादि लिखने में उनके नियम अपनाने पड़ते हैं तथा उसे भाव में लिखना पड़ता है। जिससे कि आपके Readers आपकी किताब को पढ़कर प्रभावित हो। इसीलिए कोई भी किताब शांत स्थान पर ही लिखना शुरू कीजिए।

3.किताब लिखने के लिए एक अच्छा विषय वस्तु (A good subject for a book)

किसी भी किताब को लिखने से पहले आपको उस किताब के लिए एक अच्छे और प्रभावशाली विषय वस्तु की खोज करनी चाहिए। क्योंकि एक अच्छी किताब लिखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी आपकी किताब के टॉपिक को choose करने का point होता है। इसका कारण यह है कि अगर आप किसी भी किताब को खरीदते हैं या पढ़ते हैं तो सबसे पहले आप यह देखते होंगे कि वह किताब किस टॉपिक पर लिखी गई है? इसीलिए विषय वस्तु बेहद ही जरूरी होता है कोई किताब लिखने के लिए।

4.किताब लिखने के लिए Creative mind (Creative mind to write a book)

 एक अच्छी किताब लिखने के लिए आपको क्रिएटिव माइंड वाला person होना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि किताब में उतार-चढ़ाव तथा उनकी कहानियों को कैसे और भी ज्यादा दिलचस्प बनाया जा सके? इस बात पर आप तभी focus कर पाएंगे जब आपका माइंड क्रिएटिव हो। और आपके पास इतनी सोचने समझने की क्षमता हो जिससे कि आप हर टॉपिक पर नए-नए विचार के साथ कुछ अच्छा लिखने की कोशिश कर सकें।

5.किताब के लिए एक पूरा घटना क्रम– (A complete sequence of events for the book)

एक अच्छी किताब को लिखने के लिए आपको एक पूरे घटनाक्रम की आवश्यकता होती है जिस के संबंध में आप अपनी किताब लिखते हैं। या फिर एक ही किताब में अगर आप कई सारी कहानियां लिखते हैं या कविताएं लिखते हैं तो कई घटनाक्रम को मिलाकर आप उसकी किताब को पूरा करते हैं। इसीलिए आप वही टॉपिक और उस  घटना को लिखिए जिसके बारे में आप शुरू से अंत तक जानते हैं और उस घटना को आप बेहद ही विस्तृत तरीके से लिख सकते हैं।इस तरह से आप एक अच्छी किताब लिख पाएंगे |

6.किताब में भाषा की सरलता-(Ease of language in the book)

अपनी किताब लिखते समय आपको यह ध्यान देना चाहिए कि आपकी भाषा बेहद ही सरल होनी चाहिए जिससे कि आपके पाठक या Readers आपकी हर बातों को समझ सके| उन्हें आपकी किताब पढ़ने में या आपकी बातों को समझने में किसी भी प्रकार की कोई भी कठिनाई ना आए। इसीलिए इस बात को आप हमेशा ध्यान में रखकर ही कोई किताब लिखना शुरू कीजिए।

7.किताब लिखने में व्याकरण का ध्यान-(Attention to grammar in writing a book)

किताब लिखने के लिए आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि उसकी जितनी भी कहानियां, कविताएं या उपन्यास है उनके व्याकरण हमेशा सही होने चाहिए इसीलिए आपको अपने व्याकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए| जिससे कि आपका रीडर आपकी किताब में किसी भी प्रकार की कमी न निकाल पाएं।

8.किताब लिखने के लिए धैर्यता-(Patience to write a book)

एक अच्छी किताब लिखने के लिए धैर्यता रखना बहुत जरूरी होता है। और फिर अगर आप किताब लिख रहे हैं तो इसके लिए तो आपको बेहद ही धैर्यशील होना होता है। क्योंकि अगर आप जल्दबाजी में कोई किताब लिखते हैं तो उसमें जरूर कोई ना कोई गलती रह ही जाती है। इसीलिए आपको कोई भी किताब लिखने से पहले इस बात का कमेंटमेंट कर लेना है कि आप उस किताब को लिखने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करेंगे और किताब लिखने में Patience रखेंगे। जिससे कि आप उस किताब की बारीकियां को भी ध्यान देकर लिख पाएंगे।

9.किताब की भूमिका-(Role of the book)

एक अच्छी किताब लिखने के लिए आपको उसकी भूमिका लिखना बेहद ही जरूरी होता है। क्योंकि यह आपकी किताब में सबसे पहले आती है और आपके Readers की पहली नजर आपकी भूमिका पर ही पड़ती है। और जब आपके रीडर सबसे पहले आपकी भूमिका को पढ़ते हैं तो उसी से आपकी किताब का आंकलन कर लेते हैं। इसीलिए आपकी किताब की भूमिका अच्छी लिखने की कोशिश आपको करनी चाहिए।

और पढ़ें: किताबों में भूमिका का क्या योगदान है? अपनी पुस्तक की भूमिका कैसे लिखें?

10.किताब का नाम-(Name of the book)

अपनी किताब का नाम आपको अपनी कहानी और उसकी घटनाओं के आधार पर रखनी चाहिए। क्योंकि आपकी किताब के नाम से ही कई लोग आपके किताब में लिखी जाने वाली कहानी ,कविता का आंकलन कर लेते हैं। इसीलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपकी किताब का नाम यूनिक और आपकी किताब की घटनाओं पर आधारित हो।

11.किताब में पाठ्यक्रम-(Syllabus in the book)

एक अच्छी किताब लिखने के लिए आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए की भूमिका के बाद किताब में पाठ्यक्रम लिखा जाना आवश्यक होता है जिससे कि आपकी किताब में किन-किन कहानियों, कविताओं को लिखा गया है यह आपकी लीडर्स को पढ़ने में आसानी होती है। और साथ ही कौन सी कविता या कहानी कौन से पृष्ठ पर या पेज पर है यह भी वे सबसे आगे पढ़ लेते हैं।

12.किताब का Back cover-(Back cover of the book)

किताब पूरी तरह से लिखी जाने के बाद आपके किताब के सबसे पिछले हिस्से पर जिसे की बैक कवर कहा जाता है पर आपकी किताब की समीक्षा दूसरे व्यक्ति द्वारा की गई होती है| यह भी आपको लिखवाना होगा। जिससे कि आपकी किताब पढ़ने वाले लोग आपका बैक कवर पढ़कर भी आपकी किताब में क्या लिखा गया है या आप कैसे लेखक हैं इस बात को समझ जाते हैं।

13.किताब में स्वपरिचय-(Self-introduction in the book)

 एक अच्छी किताब में लेखक को खुद का परिचय देना भी जरूरी होता है। जिससे कि आपके किताब को पढ़ने वाले रीडर्स आपके बारे में भी जानते हैं और साथ ही आपसे वह किस प्रकार से कांटेक्ट कर पाएंगे यह बात भी आपको यहां पर लिखनी चाहिए| जिससे कि जो आपसे कांटेक्ट करना चाहते हैं या बात करना चाहते हैं वह डायरेक्टली आपसे बात कर सकें।

किताब पूरी करने के बाद आप इसे आसानी से प्रकाशित करा सकते हैं। भारत में स्वतः प्रकाशन (self publishing in India) काफी आसन है और १५-२० दिनों में आप अपनी किताब प्रकाशित कर सकते हैं । कुछ पारंपरिक प्रकाशन (Traditional Publishers in India) भी अच्छे कंटेंट का इंतज़ार कर रहे हैं । आप इनमे भी अपनी किताब प्रकाशित करने के लिए submission कर सकते हैं। दोस्तों आपको हमारा यह ‘एक अच्छी किताब कैसे लिखें?’ आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए और ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

This Post Has 5 Comments

Leave a Reply