You are currently viewing अपनी किताब कैसे फेमस करें? – बुक मार्केटिंग के आसान तरीके

अपनी किताब कैसे फेमस करें? – बुक मार्केटिंग के आसान तरीके

प्रिय लेखको अगर आपकी भी किताबें प्रकाशित हो जाने के बाद भी लोगों के बीच में अपना अच्छा खासा संपर्क नहीं बना पा रही हैं या आप अपने किताब की वजह से फेमस नहीं हो पा रहे हैं तो इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं जिस पर हम अपने इस आर्टिकल में बात करेंगे लेकिन साथ ही साथ हम अपने इस लेख में बात करेंगे कि आप अपनी प्रकाशित हो गई किताब को फेमस कैसे करें? आइये जानते हैं बुक मार्केटिंग के आसान तरीके और इसके लिए हमें कई मुख्य पॉइंट्स पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। इन सारी जानकारी को समझने और पढ़ने के लिए आप हमारे इस लेख के साथ अंत तक बनें रहिए।

किताब फेमस ना होने का कारण

आपकी किताब फेमस ना होने के कई सारी वजह हो सकती हैं

  1. आकर्षक टॉपिक ना होना: दोस्तों आप जब भी कोई किताब लिखने हैं तो आपको समय और लोगों की पसंद का पूरा-पूरा ख्याल रखना चाहिए। ताकि आपकी किताब को ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदना चाहें। किताबें वही बिकती हैं जिस विषय को ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ना चाहते हैं या उन्हें पसंद होता है। अगर आप लोगों की पसंद से परे कुछ लिखते हैं तो शायद बहुत कम ही लोग उसे पढ़ना चाहेंगे। इसीलिए लोगों के पसंद का ख्याल रखें और आकर्षक टॉपिक खोजें।
  2. किताब को लिखने का तरीका: किताब लिखने का तरीका हमेशा एक अभ्यस्त लेखक की तरह होना चाहिए ना कि किसी नौसिखुए की तरह। क्योंकि अगर आप इस तरह से लिखेंगे तो आपकी किताब पर इसका बेहद ही बुरा असर जाएगा। इसीलिए आप भाषा पर पकड़ अच्छी बनाइए जिस भी भाषा में आप अपनी किताब लिख रहे हैं, और साथ ही साथ लिखने का तरीका भी बेहतरीन रखिए।
  3. आकर्षक कवर पेज ना होना: किसी भी किताब को खरीदने से पहले लोग उस किताब के कवर पेज से आकर्षित होते हैं। एक किताब का सबसे बड़ा पहलू उसका कवर पेज होता है। इसीलिए आप जब भी अपनी किताब प्रकाशित करवाइए उसके कवर पेज पर विशेष ध्यान दीजिए।
  4. जन संपर्क बनाने में असमर्थता: किताब प्रकाशित हो जाने के बाद भी यदि आपका जनसंपर्क अच्छा नहीं है या आपका व्यक्तित्व बढ़िया नहीं है या आप लोगों के बीच में ज्यादा उठते-बैठते नहीं है तो आपको कोई भी नहीं जानेगा और ना ही आपसे प्रभावित होगा। और अगर लोग आपको जानेंगे ही नहीं तो भला वह आपकी किताब क्यों खरीदेंगे? इसलिए आपको लोगों के बीच में उठना-बैठना चाहिए। उनसे बातें करनी चाहिए, ताकि वें आपके बारे में जाने।
  5. सोशल मीडिया पर कम एक्टिव होना: आज के समय में लोग ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करते हैं। तो अगर आप अपना प्रचार प्रसार करवाना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पड़ेगा। आपकी किताब फेमस ना होने का कारण यह भी है क्योंकि आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल नेटवर्क के माध्यम से ही किसी चीज की खबर लेते हैं।
  6. किताब की MRP मूल्य ज्यादा होना: किताब कितनी भी अच्छी लिखी गई हो लेकिन अगर उसका एमआरपी मूल्य बहुत ज्यादा होगा तो वह हर किसी के बस की बात नहीं है कि उसे खरीदें और पढ़े। इसीलिए किताब प्रकाशित करवाते समय इस बात का ध्यान दीजिए की किताब का मूल्य ज्यादा ना हो। यदि किताब का मूल्य ज्यादा होगा तो आपकी किताब बहुत कम लोग खरीद पाएंगे।

और पढ़ें: किताब कैसे प्रकाशित करवाएँ? व किताब प्रकाशन में कुछ सावधानियाँ

अपनी किताब फेमस करने का तरीका

अगर आप अपनी किताब को फेमस करना चाहते हैं तो आपको कुछ मुख्य ट्रिक आजमाने होंगे जिसे हमने नीचे पॉइंट टू पॉइंट लिखा है।

बुक मार्केटिंग के आसान तरीके

1. अपनी पर्सनैलिटी डिवेलप करें

सबसे पहले तो आप अपनी पर्सनैलिटी डिवेलप कीजिए। लोगों के बीच में अपनी पकड़ बनाएँ, अच्छा व्यक्तित्व बनाएं अपना जिससे कि लोग आपको सुनना पसंद करें, आपको पढ़ना पसंद करें। इन सब के बाद यदि आप अपनी किताब प्रकाशित करवाते हैं तो आपकी किताबें जरूर लोग खरीदेंगे। क्योंकि तब उनके मन में एक उत्सुकता होगी कि आखिर आपने कौन सी नई जानकारी अपने किताब में दी है।

2. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें

यदि आपको अपनी किताब फेमस करना है तो आपको सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहना पड़ेगा और अपनी किताब का प्रचार प्रसार खुद भी करना पड़ेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आप दूर दराज बैठे लोगों से भी संपर्क कर सकते हैं और उन्हें अपनी किताब के बारे में अच्छे से जानकारी दे सकते हैं।

3. जनसंपर्क बनाए रखें

जनसंपर्क बनाने की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। यदि आप अपनी किताब को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो ऑनलाइन से हटकर भी ऑफलाइन में आपके जितने भी जान पहचान वाले लोग हैं उनसे आपको मिलना जुलना होगा उनसे संपर्क बनाना होगा जिसके बाद वह आपकी किताब खरीदना पसंद करेंगे और आपको पढ़ना पसंद करेंगे। और तब जाकर आप एक अच्छे लेखक माने जाएंगे।

4. किताब के कवर पेज पर विशेष ध्यान दें

पिता प्रकाशित करवाते समय पब्लिकेशन हाउस या हर चीज से बढ़कर आपको अपनी किताब के कवर पेज पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। क्योंकि लोगों का ध्यान सबसे पहले किताब के कवर पेज पर जाता है यदि वह आकर्षण रहा हो तो ना चाहते हुए भी लोग आपकी किताब खरीदेंगे।

5. लोकप्रिय विषयों पर ध्यान दें

किताब लिखते समय इस बात का ध्यान दीजिए कि उसे समय के जो भी लोकप्रिय विषय है उनको भी जरूर अपनी किताब में स्थान दीजिए और आप जो भी टॉपिक चूस करते हैं उसे बेहतरीन तरीके से लिखने की कोशिश कीजिए।

6. किताब लिखने की सही तकनीक अपनाएँ

एक अच्छी किताब लिखने से पहले आपको कई किताबों को पढ़ना आवश्यक होता है जिसके बाद आप उन सारी ट्रिक को अपनी किताब में आजमा कर लिख सकते हैं। अधिक से अधिक किताब पढ़कर आप अच्छी किताब लिख सकते हैं।

7. अपनी किताब के विषय पर पॉडकास्ट करवाएँ

आज के समय में सबसे ज्यादा पॉडकास्ट का ट्रेंड बना हुआ है अगर आप लोगों के बीच में अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाना चाहते हैं तो आपने अपनी किताब के विषय पर विशेष ध्यान देना होगा और उसका पॉडकास्ट बनवाना होगा जिससे कि लोग आपको सुन पाएंगे। और आपका व्यक्तित्व एक लेखक की तरह उभर पाएगा।

8. किसी फेमस मैगजीन में रिव्यू निकलवाएँ

अपनी किताब को फेमस करने के लिए आपको किसी एक ऐसे मैगजीन की आवश्यकता होती है जहां से आप अपने किताब के संबंध में कुछ लिखकर उसे मैगजीन में प्रकाशित करवा पाए जिससे कि उसमें चीन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग आपकी किताब के विषय में जान पाए सुन पाए और समझ पाए। और इसके बाद वह आपकी किताब को खरीदना भी पसंद करेंगे। अपनी किताब को फेमस करने के लिए मैगजीन एक अच्छा माध्यम माना जा सकता है।

9. सोशल मीडिया पर ऐड चलवाएँ

सोशल मीडिया पर आपको अपने किताब के संबंध में ऐड चालवणे की आवश्यकता होती है जिससे कि लोग आपको ज्यादा से ज्यादा जान पाएंगे और आपकी किताब को खरीदना पसंद करेंगे। एड चालवणे की आवश्यकता इसलिए भी होती है कि अगर लोगों को पता ही नहीं होगा कि आपने कोई किताब लिखी है या उसे विषय पर किताब लिखी गई है तो लोग खरीदेंगे कैसे और अगर आप ऐड चलवाते हैं तो लोग उसकी किताब के ऐड को देखकर उसे खरीदेंगे।

10. न्यूज़पेपर में किताब के कुछ अंश प्रकाशित करवाएँ

आज के समय में भी न्यूज़ पेपर पढ़ना लोगों को बहुत पसंद है इसीलिए आप अगर अपने किताब का इश्तिहार निकलवाएँ तो यह भी एक अच्छा विज्ञापन माना जा सकता है अपनी किताब को फेमस करवाने के लिए।

और पढ़ें: Traditional Book Publishing कैसे करें – पारंपरिक बुक प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया हिंदी में

किताब के विषय से संबंधित वीडियो बनावाएँ

किताब के विषय से संबंधित अच्छा वीडियो बनाया जो की बेहद आकर्षक हो। और इस वीडियो को अपने अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कीजिए और लोगों के साथ साझा कीजिए जिससे कि लोग उसे वीडियो से आकर्षित होकर आपकी किताब को भी खरीदना पसंद करेंगे।

    निष्कर्ष: अपनी किताब को प्रकाशित करवाने के बाद फेमस करने के लिए यदि आप बहुत ज्यादा परेशान है तो ऊपर दिए गए सारे नुक्से अपनाइए और अपनी किताब को फेमस करवाने की पूरी कोशिश कीजिए। एक अच्छे प्रकाशन को चुनना आपके किताब की मार्केटिंग में अच्छा निर्णय हो सकता है। अस्तित्व प्रकाशन इनमे लेखकों की पहली पसंद है। अगर आप अपनी किताब को ज्यादा से ज्यादा समय देते हैं तो आपकी किताब आपको भविष्य में एक अच्छा लेखक बनने में बहुत ही मददगार साबित होती है। हमें आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा ऐसी ही और जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें।

    Leave a Reply