You are currently viewing दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानिये दिवाली २०२३ की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानिये दिवाली २०२३ की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

दीपावली क्यों मनाई जाती है?

दीपावली भारतवर्ष का एक ऐसा त्यौहार है जिसे पूरे भारत वर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि 14 वर्ष का वनवास पूरा करके जब भगवान श्री राम अयोध्या वापस गए तो इसी की खुशी में पूरे अयोध्या को दीपों से सजाया गया था और उन्हीं के पुनःअयोध्या आगमन की  खुशी में इस दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे हिंदू धर्म के सनातनियों के लिए बहुत ही प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। आदरणीय भगवान श्री बाल्मीकि जी द्वारा लिखित रामायण में यह चर्चा की गई है कि जब भगवान श्री राम देवी सीता और भगवान लक्ष्मण के साथ जंगल से वापस वे अपनी अयोध्या को पधारे थे तो उसी दिन के रूप में दीपावली को मनाया जाता है।

पूरे अयोध्यावासी इस दिन का सालों से इंतजार करते थे वह दिन वापस गया यह खुशी उनके लिए बहुत ही बड़ी खुशी थी। और इसीलिए पूरे अयोध्या को देव से सजाया गया था और रंगोली बनाई गई थी, बहुत सारी अच्छेअच्छे पकवान बनाए गए थे इस तरह से भगवान श्री राम का अयोध्या में स्वागत किया गया था। दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है क्योंकि माता सीता को लक्ष्मी जी का ही अवतार माना जाता है। और उनके वापस से अयोध्या आने  की खुशी में माता सीता के रूप में माता लक्ष्मी की पूजा होती है जिससे कि लोग यह इच्छा रखते हैं कि जैसे मातापिता लक्ष्मी के रूप में अयोध्या में पुणे आई थी वैसे ही लोगों के घरों में माता लक्ष्मी का स्वागत हो सके। आपको बता दे दोस्तों की दिवाली हिंदी महीने के कार्तिक महीने में 15 वें दिन यानी की अमावस्या को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्री गणेश की भी पूजा होती है जो की सुख समृद्धि और ऐश्वर्या के प्रतीक माने जाते हैं।

दिवाली २०२३ पूजा मुहूर्त कब है?

diwali 2023

2023दोस्तों इस साल लोगों के मन में बहुत ही दुविधा है कि आखिर दीपावली कब मनाई जाएगी? तो हम आपको बता दें कि सन 2023 में अमावस्या की तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2:44 मिनट से दीपावली का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो रहा है और 13 नवंबर सन 2023 को दोपहर 2:56 मिनट पर यह शुभ मुहूर्त समाप्त होगा। तो दोस्तों आपको बता दें कि आप इसी समय यदि दीपावली की पूजा करते हैं और विधि विधान से अपने घर में इस त्यौहार को मानते हैं तो माता लक्ष्मी का आपके घर में आगमन होगा और भगवान श्री गणेश की कृपा से आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहेगी।

और पढ़ें: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और उनकी रचनाएँ

2023 Me Dipawali Kis Tarikh Ko Hai?

आपको बता दे दोस्तों कि सन 2023 में दिवाली 12 नवंबर को पड़ रही है। इस वर्ष लोगों के मन में यह दुविधा है कि आखिर दीपावली किस तारीख को है 12 तारीख को है या 13 तारीख को है तो आपको हम बता दे की दीपावली 12 नवंबर सन 2023 को है जिस दिन की रविवार का दिन पड़ रहा है। दीपावली एक पांच दिवसीय त्यौहार है  जिसमें दीपावली से पहले धनतेरस आता है और दीपावली के बाद भाई दूज का त्यौहार आता है।

सन 2023 में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त दीपावली का क्या है?सन 2023 में लक्ष्मी जी का पूजा करने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त 12 नवंबर को शाम को 5:39 मिनट से शुरू होकर शाम 7:35 मिनट तक रहेगा। यानी कि आपको पूजा करने के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का शुभ मुहूर्त मिल रहा है जिसमें आप अपनी पूजा की संपूर्ण विधि समाप्त कर पाएंगे।

Leave a Reply